Friday, August 28, 2020

रेकॉर्ड कोरोना केस के बीच गुड न्‍यूज, डेढ़ महीने से लगातार घट रहा है पॉजिटिविटी रेट

India Covid-19 update: कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच एक उम्‍मीद लगातार बनी हुई है। प्रति 100 टेस्‍ट्स पर कन्‍फर्म केसेज के आंकड़े यानी पॉजिटिविटी रेट पिछले करीब डेढ़ महीने से लगातार घट रहा है। हर 14 दिन पर मापी जाने वाली यह दर भारत में 15 जुलाई-28 जुलाई के बीच जहां 11.23% थी, वहीं 14 अगस्‍त-27 अगस्‍त के बीच यह 8.84% रह गई है। हालांकि महाराष्‍ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, छत्‍तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के हालात चिंताजनक बने हुए हैं। हमारे सहयोगी अखबार टाइम्‍स ऑफ इंडिया की ताजा स्‍टडी के अनुसार, इन राज्‍यों के अलावा तमिलनाडु और दिल्‍ली का पॉजिटिविटी रेट सबसे ज्‍यादा रहा है।

from The Navbharattimes https://ift.tt/3lDM9yy

No comments:

Post a Comment